{"_id":"5f3f954d8ebc3e3d125c05ee","slug":"calectatre-and-vikas-bhavan-seal-by-corona-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5778886132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल : कलेक्ट्रेट और विकास भवन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल : कलेक्ट्रेट और विकास भवन सील
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अफसर भी चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार को कोरोना के 12 नए मामले सामने आए। जिसमें विकास भवन में संचालित जिला ग्राम पंचायत राज विभाग के अधिकारी और कलेक्ट्रेट के दैवी आपदा पटल का एक कार्मिक के संक्रमित निकलने पर दोनों जगहों को सैनिटाइज करने के बाद सील कर दिया गया।
694 सौंपलों की रिपोर्ट गुरुवार को मिली। इस रिपोर्ट में डीपीआरओ संक्रमित निकले हैं। कलेक्ट्रेट के दैवीय आपदा पटल के एक कार्मिक को भी कोरोना निकला है। पुलिस लाइन का एक कार्मिक इस संक्रमण से ग्रसित हो गया। इसके अलावा शहर के पनी, कमला नगर, आबू नगर के एक-एक व्यक्ति और मुराईनटोला की एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
शहर के साथ ही खागा तहसील क्षेत्र के धाता अस्पताल का एक कार्मिक, किशनपुर रोड का एक व्यक्ति, उसरहाखेड़ा का एक व्यक्ति, बिंदकी तहसील क्षेत्र के जहानाबाद कस्बे के कटरा मोहल्ले की एक महिला और सांहेपुर गांव की एक महिला को कोरोना निकला है। इन नए मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़कर 966 हो गई है।
विज्ञापन
रिकवरी दर बेहतर होने से जरूर प्रशासन राहत की सांस ले रहा है लेकिन आने वाले समय में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। डीएम संजीव सिंह का कहना है कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जनता को भी इमानदारी से इस मुहिम से जुड़ना होगा।