फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cabinet Minister saluted the flag hoisting in the auditorium

Fatehpur News: कैबिनेट मंत्री ने प्रेक्षागृह में ध्वजारोहण को दी सलामी

Sat, 17 Aug 2024 04:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister saluted the flag hoisting in the auditorium
फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में ध्वजारोहण कर सलामी दी। इसके साथ राष्ट्रगान हुआ। पुलिस बैंड से राष्ट्रधुन का वादन हुआ। प्रभारी मंत्री ने प्रेक्षागृह में विभिन्न विभागों की लगी प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया।
विज्ञापन

समारोह में छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीत, नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रभारी मंत्री ने बच्चों को चाकलेट बांटे। शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सीआईएफ का एक करोड़ अड़तीस लाख का प्रतीकात्मक चेक, कृषकों को बीज के मिनी किट बांटे। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवासों की चाबी वितरित की। समारोह में लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने विचार व्यक्त किए। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने जनपद में कराए गए विकास कार्यों को बताया। जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने प्रभारी मंत्री एवं अतिथिगणों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन जनपद का चौमुखी विकास हो रहा है। आपके सुझावों को तत्काल अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद प्रभारी मंत्री स्पोर्ट्स स्टेडियम शांतिनगर में एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपित किया। उन्होंने स्टेडियम में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी भवनों में सुबह आठ बजे ध्वजारोहण हुआ। जिलाधिकारी सी इंदुमती ने कलक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण कर सलामी दी और राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और आंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर व महात्मा गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महात्मा गांधी सभागार में विचार गोष्ठी भी हुई। गोष्ठी में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed