{"_id":"6819052928bebbf61e01ea1c","slug":"cabinet-minister-ashish-patel-consoled-the-family-members-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-133381-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने परिजनों को बंधाया ढांढस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने परिजनों को बंधाया ढांढस
विज्ञापन
धाता। प्रदेश के प्राविधिक के कैबिनेट शिक्षा मंत्री आशीष पटेल सोमवार को धाता कस्बे पहुंचे। कस्बे में कैबिनेट मंत्री सबसे पहले मुन्ना सिंह के घर गए। मुन्ना सिंह की मां के निधन पर शोक व्यक्त कर परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद वरिष्ठ पत्रकार हनुमंत सिंह के घर रक्षपालपुर पहुंचे। उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रीय लोगों से क्षेत्र के विकास को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस माह से चित्रकूट के हनुमानगंज से होकर धाता तक सरकारी बस सेवा शुरू की जाएगी, जिससे आमजन को यातायात में बड़ी राहत मिलेगी। कहा कि योगी सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन जैसे क्षेत्रों में निरंतर सुधार हो रहा है। उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि भारत सरकार इसका करारा जवाब देगी। इस मौके पर अजीत सिंह चांसलर, मनोज कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह, चांद सिंह, जलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।