{"_id":"60de10298ebc3e3bb07efdcd","slug":"businessmen-feliciated-doctrors-fatehpur-news-knp637707189","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने डाक्टरों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने डाक्टरों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मान
विज्ञापन
बिंदकी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के व्यापारियों ने सीएचसी के डॉक्टरों को सम्मानित किया। गुरुवार को व्यापारियों ने डॉक्टरों को अंग वस्त्र देकर उनका सम्मान किया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों ने गुरुवार को डॉक्टर्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र उर्फ मोना ओमर ने कहा डॉक्टर डे हमारे दैनिक जीवन में चिकित्सक भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अवसर है। अक्सर लोग पूछते हैं की हम डॉक्टर डे क्यों मानते हैं। इसकी वजह यह है की यह पौराणिक चिकित्सक डॉ बिधान चंद्र रॉय के जन्म और मृत्यु दिवस के लिए मनाया जाता है। वे पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी थे और उन्हें अपने दूरदर्शी नेतृत्व के लिए उन्हें राज्य का वास्तुकार कहा जाता है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अनूप गुप्ता, मीडिया प्रभारी बृजेंद्र कुमार उर्फ अज्जू, महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष स्वाती ओमर, संजय ओमर, रितिक ओमर आदि आदि मौजूद रहे।
फतेहपुर। डाक्टर्स डे के अवसर पर आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग और पूर्व बार अध्यक्ष सुशील मिश्रा के नेतृत्व में करुणा जीवन ज्योति के डॉक्टर अमित मिश्रा को सम्मानित किय गया। उन्हें माल्यार्पण कर व प्रशस्तिपत्र दिया गया। इस मौके अमित तिवारी एडवोकेट सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)