{"_id":"6a93324c7b1ac276730f6e17","slug":"buses-running-only-up-to-roti-chauraha-despite-having-permits-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-161365-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: परमिट के बावजूद रोटी चौराहा तक ही दौड़ रहीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: परमिट के बावजूद रोटी चौराहा तक ही दौड़ रहीं बसें
विज्ञापन
फोटो-05-विधायक को ज्ञापन देते ग्रामीण। संवाद
अमौली। कानपुर के बारादेवी से हरिजनपुर वाया जहानाबाद-रोटी चौराहा मार्ग पर बसों का संचालन कराने की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने विधायक राजेंद्र सिंह पटेल को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने हरिजनपुर तक बसों का संचालन शुरू कराने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि कानपुर से जहानाबाद तक संचालित 38 बसों का परमिट 20 किलोमीटर बढ़ाकर रोटी, डिघरुवा, रूसिया और हरिजनपुर तक किया जा चुका है। इसके बावजूद वाहन स्वामी परमिट के अनुसार पूरे मार्ग पर बसों का संचालन नहीं कर रहे हैं। अधिकांश बसें रोटी चौराहा से ही कानपुर लौट जाती हैं।
बसों के आगे नहीं जाने से फिरोजपुर, दरियापुर छेदिया, रूसिया, कमासी, गोपालपुर, कछेवरा, मेहदिया, बुढंदा, हरिजनपुर, गोंदहा और भिखनीपुर समेत कई गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को रोटी चौराहा तक ई-रिक्शा से या पैदल पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
हरिजनपुर निवासी ऋषि कुमार, गंगाराम वर्मा, चंदिका वर्मा और नारायण शुक्ला ने कहा कि परमिट के अनुसार बसों का संचालन हरिजनपुर तक होने से क्षेत्र के लोगों को कानपुर आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।
विधायक ने कानपुर संभाग के आरटीओ से वार्ता की। संभागीय परिवहन अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। यूनियन अध्यक्ष को परमिट के अनुसार संपूर्ण मार्ग पर बसों का संचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया जाएगा।