{"_id":"6ab01233e24d6dbc1200ddce","slug":"buses-on-the-kanpur-jehanabad-route-will-extend-up-to-harijanpur-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-162836-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हरिजनपुर तक जाएंगी कानपुर-जहानाबाद रूट की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हरिजनपुर तक जाएंगी कानपुर-जहानाबाद रूट की बसें
विज्ञापन
फोटो-01-अमौली क्षेत्र के रोटी चौराहे पर सवारी उतारती बस। संवाद
अमौली। कानपुर से जहानाबाद चलने वाली बसें अब रोटी चौराहा से आगे हरिजनपुर तक संचालित होंगी। इससे रोटी चौराहा से हरिजनपुर के बीच करीब 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले लगभग 25 गांवों के यात्रियों और छात्र-छात्राओं को आवागमन की सुविधा मिलेगी। आरटीओ कानपुर ने बस संचालकों को परमिट में दर्ज पूरे मार्ग पर बसें चलाने के निर्देश दिए हैं।
जहानाबाद तक संचालित होने वाली 38 बसों का परमिट 28 अगस्त 2024 को रोटी चौराहा, गौरा बाजार और हरिजनपुर तक 20 किलोमीटर बढ़ाया गया था। वाहन स्वामियों ने पूरे मार्ग पर बस संचालन के लिए लिखित सहमति भी दी थी। इसके बावजूद बसें रोटी चौराहा से ही कानपुर लौट रही थीं। इससे डिघरुवा, रूसिया, कमासी, बबई, भद्दूपुर, गौरा बाजार, दरियापुर, कछेवरा, गोपालपुर, बुढंदा, गोंदहा, भिखनीपुर और हरिजनपुर समेत अन्य गांवों के यात्रियों को परेशानी हो रही थी।
ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने विधायक राजेंद्र सिंह पटेल से बसों का संचालन परमिट के अनुसार हरिजनपुर तक कराने की मांग की थी। विधायक ने आरटीओ कानपुर से पूरे मार्ग पर बसें चलाने के लिए कहा था। साथ ही मांग पूरी न होने पर बसों को केवल कानपुर सीमा तक ही संचालित किए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए आरटीओ कानपुर आरके सिंह ने वाहन स्वामियों को परमिट के अनुसार पूरे मार्ग पर बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं सतवंत सिंह, राजा गुप्ता, हरेराम सिंह, उमेश यादव, लल्ला शुक्ला और जितेंद्र यादव समेत अन्य वाहन स्वामियों ने बताया कि आरटीओ के निर्देश का पालन करते हुए जल्द ही हरिजनपुर तक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।