{"_id":"664d02ad757b7f65ec0be8b5","slug":"bus-service-from-depot-to-delhi-ballia-mathura-currently-closed-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-115625-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डिपो से दिल्ली, बलिया, मथुरा की बस सेवा फिलहाल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डिपो से दिल्ली, बलिया, मथुरा की बस सेवा फिलहाल बंद
Wed, 22 May 2024 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Wed, 22 May 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। सामान्य निर्वाचन लोकसभा चुनाव को लेकर स्थानीय रोडवेज डिपो की 17 बसें चुनाव ड्यूटी में चली गई हैं। अब स्टाप से दिल्ली, बलिया, मथुरा रूट की सेवा में कटौती हुई है। ऐसे में बस से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था में लगने वाली फोर्स को लाने-ले जाने के लिए बसों को भेजा जा रहा है। फतेहपुर रोडवेज डिपो से करीब 40 बसों की मांग की गई है। जिनमें चार बसे पहले ही रवाना हो गई हैं। मंगलवार सुबह 13 बसों को चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन भेजी गई। कानपुर प्रयागराज रूट की आठ, दिल्ली की दो, बलिया की दो व मथुरा रूट की एक बस को भेजा गया है।
अब स्टाप से दिल्ली, बलिया, मथुरा की सेवा बाधित रहेगी। अभी कई और रूट की बस सेवाएं प्रभावित होगी। डिपो से बुधवार को 11 व 27 मई को 11 बसे और भी चुनाव में जानी हैं। डिपो से 117 बसों का संचालन हो रहा था। चार बसें पहले ही चुनाव ड्यूटी में भेज दी गई। मंगलवार को 13 बसें और जाने से अब स्टाप से 110 बसों की संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
यात्रियों की बात
फोटो-22-राजकुमार
हुसैनगंज के राजकुमार ने बताया कि मथुरा से घर मतदान करने के लिए आया था। मतदान के बाद वापस जाने के लिए ज्वालागंज स्टॉप में बस का इंतजार कर रहे हैं। पूछताछ में पता चला है कि मथुरा के लिए कोई बस नहीं है। अब कानपुर से मथुरा के लिए बस पकड़ेंगे।
फोटो-23- सौरभ सिंह
सदर तहसील के केवई गांव निवासी सौरभ सिंह ने बताया कि दिल्ली से मतदान करने के लिए अपने गांव आए थे। पिछली बार ज्वालागंज बस अड्डे से दिल्ली की बस से चले गए थे। रूट की बस न होने की बात पता चली है। अब ट्रेन से दिल्ली जाएंगे।
कोट्स
लोकसभा चुनाव में 17 बसें डिपो से गई हैं। जिसके कारण दिल्ली, मथुरा, बलिया की सेवा प्रभावित हुई है। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए प्रमुख रूटों पर फेरे बढ़ाए जाएंगे।
सुरेश चंद्र यादव, एआरएम सहायक