{"_id":"56f193a54f1c1b2c02f14d51","slug":"bullion-traders-not-celebrate-holi-the-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी होली नहीं मनाएंगे, विरोध जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी होली नहीं मनाएंगे, विरोध जारी
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
चौक में धरना-प्रदर्शन करते सराफा कारोबारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की ओर से सराफा कारोबारियों पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में लगातार प्रदर्शन जारी है। सराफा व्यापारियों ने अब होली न मनाने का निर्णय लिया है। व्यापारियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगे जब तक नहीं मानेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
चौक इलाके में धरना प्रदर्शन करते हुए सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप रस्तोगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सराफा कारोबारियों पर एक्साइज ड्यूटी लगाकर शोषण किया है। पूरे देश में इस काले कानून का जबरदस्त विरोध किया जा रहा है। कहीं ट्रेन रोकी गई तो कहीं अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
जब तक यह कानून सरकार वापस नहीं लेती आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा। स्वर्णकार विकास परिषद के जिलाध्यक्ष उमेश सोनी ने कहा कि काले कानून के लागू होने के बाद बेरोजगारी को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान सर्राफा व्यवसायी कुलदीप नारायण उर्फ पप्पन रस्तोगी, अजय रस्तोगी, हरिओम रस्तोगी, सोनू गुप्ता, अर्पित रस्तोगी, भोला रस्तोगी, गोपाल दीक्षित, अजय सोनी, संजीव रस्तोगी, केशव, नफीस, महताब, सचिन रस्तोगी, राजा, राम मौजूद रहे।
विज्ञापन