फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bullion market is buzzing, there is no effect of increased prices

Fatehpur News: गुलजार हुआ सराफा बाजार, बढ़े दामों का नहीं है असर

Wed, 18 Oct 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bullion market is buzzing, there is no effect of increased prices
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। नवरात्र शुरू होते ही सोने और चांदी के भाव में उछाल आया है। फिर भी फुटकर खरीदारों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ा है। पहले की अपेक्षा इन दिनों नवरात्र पर सराफा बाजार गुलजार हुआ है। हालांकि बड़े मानक की ज्वैलरी की खरीद में मंदी देखने को मिली है, लेकिन हॉलमार्क ज्वैलरी की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।
एक सप्ताह में सोने से ज्यादा चांदी में उछाल आई। 10 अक्तूबर को चांदी का भाव 69 हजार रुपये प्रतिकिलो था जो 17 अक्तूबर को बढ़कर 73 हजार पांच सौ हो गई। वहीं, सोने के भाव पिछले सोमवार को 59 हजार रुपये था, जिसका रेट बढ़कर 61 हजार हो गया। चांदी में साढ़े चार हजार रुपये की उछाल आई, वहीं सोने का भाव दो हजार रुपये चढ़ गए।
विज्ञापन

सराफ व्यवसायी बताते हैँ कि जब भी दो देशों के बीच युद्ध होता है, तो उन देशों के साथ ही अन्य देशों में भी आर्थिक कमजोरी आने की आशंका बढ़ जाती है। इसका कारण है कि सभी देश किसी न किसी रूप में एक-दूसरे से जुड़े हैँ। पिछले दिनों इस्राइल-हमास युद्ध शुरू होने से देश में सोने और चांदी के भाव में तेजी से उछाल आया है। इससे आसार थे कि इस बार त्योहारों में सराफ की बिक्री में मंदी रहेगी। लेकिन सराफा बाजार में इसका बहुत अधिक प्रभाव नहीं है। छोटे मानकों के आभूषणों की बिक्री तेजी से हो रही है। इन दिनों कंपनी निर्मित ज्वैलरी की बिक्री तेज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बोले सराफा व्यवसायी -
सराफा व्यवसायी आनंद स्वरूप रस्तोगी ने बताया कि इन दिनों कंपनी निर्मित चेन बिक रही है। सहालग होने की वजह से लोग गुणवत्ता के आधार पर आभूषण खरीद रहे हैं।
-----
व्यवसायी माेनू रस्तोगी ने बताया कि उनकी दुकान पर कंपनी की प्रदर्शनी लगी है। इस कारण मंदी का बहुत अधिक प्रभाव नहीं है। त्योहार में आभूषण बनाने के मेकिंग चार्ज में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है।

------
सराफा व्यवसायी पप्पन रस्तोगी ने बताया कि सोने-चांदी के भाव में उछाल आने से बड़े मानकों की ज्वैलरी में मंंदी आई है। लेकिन छोटे मानक के आभूषण बिक रहे हैं।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed