फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   built,fathepur news,distrit,warehouse,20 copprative society

जिले की 20 समितियों में बनाए जाएंगे गोदाम

Sun, 14 Feb 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
built,fathepur news,distrit,warehouse,20 copprative society
फतेहुपर डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक लिमिटेड की सामान्य बैठक में मौजूद अतिथि - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 82वीं सामान्य निकाय बैठक शनिवार को हुई। जिसमें सहकारिता क्षेत्र को व्यापक बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले की 20 समितियों में गोदाम बनाए जाने और पैक्स के माध्यम से ऋण वितरण के लिए सीमा तय की गई।
बैठक में बताया गया कि समितियों के जरिये बिजली के बिल जमा कराने का काम शुरू हो चुका है। आगे इसका दायरा बढ़ाया जाएगा।
पुलिस ऑफिस के पास फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की मुख्य ब्रांच में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व छात्र को-ऑपरेटिव अध्यक्ष तेजवीर सिंह ने सहकारिता के क्षेत्र में हो रहे कामों को उल्लेखित किया।
विज्ञापन

बैंक सभापति राशि शुक्ला ने बकायेदार सदस्यों से अपने ऋण की अदायगी कर नए ऋण प्राप्त करने की बात कही।
बैंक अफसर आदेश प्रताप मौर्य ने बैंक की उपलब्धियों तथा आरटीजीएस सुविधा सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी दी।
बताया कि जनपद में सहकारी समितियों के माध्यम से विद्युत बिल जमा करना प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही जनपद की 20 समितियों में ग्रामीण गोदाम बनाए जाने प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विशिष्ट अतिथि अयाह शाह विधायक विकास गुप्त, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र, भूपेंद्र कुमार, सुनील श्रीवास्तव, जगदीश सिंह, मनोज शुक्ला, महेश द्विवेदी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, कल्याण सिंह, महेंद्र सिंह, मौजूद रहे।

वर्तमान निदेशक ने साधा भाजपा पर निशाना
फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के वर्तमान निदेशक जगदीश सिंह ने विरोधी दल के नेता के रूप मेें दहाड़ भरी।
हुंकार भरते हुए कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में सपा ने बेहतर काम किया। भाजपा सरकार सही मायने में किसान विरोधी है।
उन्होंने सहकारिता का 216 करोड़ रुपये के मामले में भाजपा सरकार पर हमला करते हुए इस रकम को ब्याज समेत लौटाए जाने की बात रखी। इस तरह से करीब 15 मिनट तक कार्यक्रम में हो हल्ला होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed