फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BSP officials nominated by the organization to take the full point heights

बसपा के मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन को बुलंदियों तक ले जाने का भरा दम

Fri, 19 Jun 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 19 Jun 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
BSP officials nominated by the organization to take the full point heights

बसपा के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में गुरुवार को मनोनीत पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस बीच संकल्प लिया गया कि बसपा सुप्रीमो को सत्ता में फिर से काबिज कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पदाधिकारियों ने जिले के संगठन को महीने भर में बूथ से सेक्टर तक मजबूत बनाने का दम भरा।

विज्ञापन

इस सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष सुनील गौतम व बनारस के जोनल कोआर्डिनेटर बनाए गए पूर्व विधायक मुरलीधर गौतम ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने एक महीने में संगठन को हर स्तर से ताकतवर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बहन जी मायावती ने जो जिम्मेदारी दी है उसे वह कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर निभाएंगे। उन्हें विश्वास है कि कार्यकर्ता इस जिम्मेदारी का सहभागी बनेगा।  कार्यक्रम में मनोनीत जिला महासचिव सुरिजपाल रावत, इलाहाबाद मंडल के जोनल को-आर्डीनेटर राम कृपाल सोनकर, मंडल कोआर्डिनेटर रमेश चंद्र पासवान का भी गर्मजोशी से इस्तकबाल हुआ। इस मौके पर पूर्व जिला महासचिव डॉ. ज्ञानेंद्र सचान ज्ञानू, समीर त्रिवेदी, जितेंद्र लोधी, दिनेश खलीफा, विकास त्रिवेदी, सुशील सिंह चंदेल, राजेश पासवान, बुद्धराज धाकड़ी, शिवाकांत तिवारी, केशनपाल पासवान, राम नारायण निषाद, विनोद गौतम, संगीता राजपास मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed