फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BSP leader's father dies in a vehicle accident

Fatehpur News: वाहन की टक्कर से बसपा नेता के पिता की मौत

Sun, 07 Jun 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
BSP leader's father dies in a vehicle accident
फाइल फोटो-04-रामप्रसाद। स्रोत: परिजन
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नयापुरवा मजरे मोहम्मदपुर गौंती गांव में शनिवार शाम को सड़क हादसे में बसपा नेता सुनील कुमार के पिता रामप्रसाद (55) की मौत हो गई। उन्हें एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। रामप्रसाद सड़क पार कर रहे थे तभी प्रेमनगर से अफोई जा रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल रामप्रसाद को सीएचसी हथगाम पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए प्रयागराज भेज दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बसपा कार्यकर्ता सुनील कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फाइल फोटो-04-रामप्रसाद। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-04-रामप्रसाद। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed