फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BSP leader's body found on the road

सड़क पर मिला बसपा नेता का शव

Sun, 27 May 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Sun, 27 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
BSP leader's body found on the road
छोटेलाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रिश्तेदार के घर से लौट रहे बसपा नेता का शव रविवार भोर पहर सड़क किनारे मिला। बाइक पास पड़ी थी। घटना की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या का संदेह जताया है। पुलिस मामले को दुर्घटना मान रही है।  
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर निवासी सकठू पासवान का बेटा छोटेलाल (35) मूलरूप से थरियांव थाना क्षेत्र के रमवां में घघौली गांव निवासी था। वह बसपा के पूर्व विधानसभा महासचिव सदर और ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय में एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र था। भाई रामशंकर ने बताया कि खलीफापुर में रहने वाले भांजे विमलेश को रविवार को खाड़ी देश जाना था।
विज्ञापन


उसी से मिलने शनिवार को छोटेलाल गया था, वहां से रात करीब एक बजे घर लौटने को निकला। रात में घर नहीं पहुंचा। रविवार भोर पांच बजे भांजे को शहर बस में बैठाने के लिए बाइक से लोग जा रहे थे। मिठनापुर पुलिया के पास भाई का शव देखकर रुके। मौके पर पुलिस मौजूद थी। उसका सिर फटा हुआ था। गर्दन में चोट का निशान था। हाथ पैर टूटे थे। गले की चोट से परिजनों ने हत्या का शक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस से परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। चौकी इंचार्ज ब्रह्मदत्त गोस्वामी ने समझा बुझाकर परिजनों को शांत किया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना से पत्नी ऊषा देवी का रो रो कर हाल बेहाल दिखा। उसका एक दस साल का बेटा अभिषेक है। वह पांच भाइयों राजाराम, सुखराम, राजकुमार, रामशंकर से छोटा था। पुलिस को शव के पास हेलमेट नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed