फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bsp,fatehpur news

1993 से मंदिर के नाम पर सिर्फ चंदा वसूल रही भाजपा: सतीशचंद्र मिश्र

Sun, 05 Sep 2021 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
bsp,fatehpur news
फतेहपुर। बसपा नेता और राज्यमंत्री सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार 1993 से राम मंदिर के नाम पर चंदा वसूलती आई है। अब जब सुप्रीम कोर्ट से फैसला आ गया है तो अब फिर से मंदिर बनाने के नाम पर चंदा वसूला जा रहा है। सवाल किया कि आखिर फैसले से पहले जो चंदा वसूला गया था, वह कहां गया।
विज्ञापन

शहर के तांबेश्वर चौराहे पर स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई बसपा की प्रबुद्घ सम्मेलन विचार संगोष्ठी में पहुंचे मुख्य अतिथि सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार ब्राह्मणों का दोहन और उनके ऊपर अत्याचार कर रही है। प्रदेेशभर में ब्राह्मणों की हुई हत्याएं इसकी बानगी हैं।
विज्ञापन

बसपा सरकार ने प्रदेश में पांच हजार शासकीय अधिवक्ता, 15 कैबिनेट मंत्री, 17 एमएलसी और 46 ब्राह्मण विधायक बनाए थे। लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं है। वृंदावन धाम का परिक्रमा मार्ग भी बसपा ने ही बनवाया। योगी सरकार संस्कृत विद्यालयों का अस्तित्व समाप्त कर रही है, ताकि ताकि ब्राह्मण शिक्षा न ग्रहण कर सकें। बसपा सरकार आई तो हर वर्ग में ब्राह्मणों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुुबे, शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव बाजपेई, प्रदेश कोआर्डिनेटर अरुण द्विवेदी और युवा प्रभारी और सतीशचंद्र मिश्र के पुत्र कपिल मिश्र उपस्थित रहे। बसपा नेता असलम शेर खां ने मुख्य अतिथि को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।

जिला कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों को माला पहनाई। कोषाध्यक्ष शाश्वत गर्ग ने कपिल मिश्र को स्मृति चिन्ह भेंट किया और सतीश चंद्र मिश्र को चांदी की तलवार भेंट की। गोष्ठी का आयोजन और संचालन बसपा के ब्राह्मण भाईचारा के प्रदेश कोआर्डिनेटर प्रदीप गर्ग किया, जबकि अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष नीरज पासी ने की। इस मौके पर पूर्व विधायक मुरलीधर गौतम और हुसैनगंज विधानसभा से फरीद अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed