{"_id":"6a45606d75e2ac4ee0021636","slug":"brother-raped-minor-sister-for-two-years-after-intimidating-her-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157769-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नाबालिग बहन को डरा-धमकाकर भाई ने दो वर्ष तक किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नाबालिग बहन को डरा-धमकाकर भाई ने दो वर्ष तक किया दुष्कर्म
विज्ञापन
हसवा (फतेहपुर)। नाबालिग बहन को डरा-धमकाकर बड़ा भाई दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने परिजन को आपबीती बताई लेकिन उन्होंने मानने से इन्कार दिया। इस पर उसने सहेलियों की मदद से खुद का वीडियो बनवाया और हकीकत परिजन को दिखाई। छोटी भाभी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी भाई की तलाश में छापा मारा लेकिन वह भाग गया। देर रात पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का 25 वर्षीय भाई पत्नी की हत्या में करीब तीन साल पहले जेल गया था। करीब दो साल पहले जेल से छूटा था। किशोरी का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद भाई ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
वह बदनामी और दहशत की वजह से लंबे समय तक चुप रही। कुछ दिन पहले परिजन को आपबीती बताई। वह भी मानने को तैयार नहीं हुए। इस पर उसने छोटी भाभी और सहेलियों को आपबीती बताई। भाभी ने युवक का विरोध किया। विरोध पर छोटी भाभी को भी युवक ने पीट दिया। इस पर किशोरी ने सहेलियों के जरिये कुछ दिन पहले ही शारीरिक शोषण का वीडियो बनवाया।
विज्ञापन
वीडियो के आधार पर छोटी भाभी ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को देर शाम पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर अन्य साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।