फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Brother-in-law died in accident, brother-in-law injured

बोलेरो की टक्कर से बहनोई की मौत साला घायल

Tue, 11 Feb 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law died in accident, brother-in-law injured
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गंदा नाला के पास रविवार रात बाइक सवारों को बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बहनोई की मौत हो गई। साला घायल हुआ। दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंद्रो गांव निवासी जनार्दन का बेटा विमल (28) कुछ सालों से शहर के गढ़ीवा मोहल्ले में किराए पर रहता था। वह गैस एजेंसी में डिलवरी मैन था। गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए शहर के नेवलापुर निवासी साले महेंद्र (22) पुत्र गजराज के साथ बाइक से जा रहा था। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गांव के पास पहुंचा था। तभी पीछे से बाइक सवारों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। चौडगरा के पास विमल की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि विमल के बड़े भाई योगेंद्र का महेंद्र साला है। उसकी हालत में सुधार है। घटना से पत्नी किरन और मां राजरानी का हाल बेहाल हो गया। उसका एक बेटा अभिनव है। एसओ आशीष सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed