फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Brother dies of electric shock after sister's engagement

Fatehpur News: बहन की सगाई के बाद करंट से भाई की मौत

Wed, 13 Sep 2023 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Brother dies of electric shock after sister's engagement
बहुआ। बहन की सगाई के बाद फर्राटा पंखा लगाते समय युवक मंगलवार शाम करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे नर्सिंग होम ले गए। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर लौट आए। फिलहाल पुलिस को जानकारी नहीं दी है। घटना से परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन

ललौली थानाक्षेत्र के नूरगंज मोहल्ला निवासी रमजानी खान का बेटा दिलशाद खान (19) मिठाई दुकानदार था। घर से कुछ दूर रहने वाले बड़े अब्बू शहीद खान की बेटी की सगाई में शामिल होने गया था। सगाई के बाद हाल में दूसरी जगह पंखा लगा रहा था। परिजनों ने बताया कि एक तार पंखे का बाहर निकल आया। उसी तार के छूने से दिलशाद करंट की चपेट में आ गया। वह फर्श पर झटका लगने से गिरा। बहुआ स्थित नर्सिंग होम ले गए। डाॅक्टर ने हालत नाजुक देखकर शहर ले जाने की सलाह दी। शहर के एक नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने रास्ते में मौत होना बताया। मृतक अपने भाइयों यूसुफ, शादाब, समीर, जावेद, आफताब में पांचवें नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed