फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bridge without railing of lower Ganga canal, danger of accident

Fatehpur News: निचली गंगा नहर का रेलिंग विहीन पुल, हादसे का खतरा

Fri, 04 Oct 2024 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bridge without railing of lower Ganga canal, danger of accident
चौडगरा। मलवां ब्लाॅक के पहुर खजुहा संपर्क मार्ग स्थित अदमापुर में निचली नहर का पुल रेलिंग विहीन है। दोनों ओर गहरा पानी है, लेकिन न रेलिंग न होने से पुल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। पुल की रेलिंग कई साल पहले टूट गई थी।
विज्ञापन

1965 में बना यह नहर पुल चौडगरा से अदमापुर, मवइया, खजुहा, कोरसम, वीरपुर, मुरकुटा आदि गांवों को जोड़ने का मुख्य संपर्क मार्ग है। यह खजुहा के आगे सीधे अमौली को जोड़ता है। इस मार्ग से दूरी कम होने के कारण समय की बचत होती है। अदमापुर निवासी समाजसेवी रिषभ सिंह चौहान का कहना है कि जनप्रतिनिधियों से पुल की दुर्दशा के बारे में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व मवइया निवासी विनय सविता व उनके एक रिश्तेदार की नहर पुल से पानी में गिरने से मौत भी हो चुकी है। मवइया के पूर्व प्रधान रामकरन सिंह चौहान, अखिलेश विश्वकर्मा ने बताया कि पुल की रेलिंग बनवाने के लिए तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नहर विभाग के अधिशासी अभियंता सुंदरलाल वर्मा ने बताया कि मौके पर एसडीओ को भेजकर समस्या का समाधान जल्दी ही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed