{"_id":"60bdd6498ebc3e7fec2cd148","slug":"bride-got-angry-marriage-canceled-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद जेवरात ने तुड़वा दी शादी: एक-एक कर खिसके बराती, पिता संग दूल्हे को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद जेवरात ने तुड़वा दी शादी: एक-एक कर खिसके बराती, पिता संग दूल्हे को बनाया बंधक
Mon, 07 Jun 2021 01:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:53 PM IST
सार
चढ़ावे के समय कन्या पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि जेवर कम दिए जा रहे हैं। इस बात को लेकर तीखी बहस होने लगी। जिसके बाद शादी के सारे कार्यक्रम रुक गए। बरातियों को धीरे-धीरे कर घर जाने के लिए कहा गया। जैसे ही दूल्हा व उसके पिता जाने लगे तो लड़की पक्ष ने उन्हें बैठा लिया। इससे सभी के होश उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले के बिंदकी में विवाह के फेरों से पहले दुल्हन के लिए लाए गए कम जेवरों को देखकर लड़की पक्ष ने दूल्हे व उसके पिता को बंधक बना लिया। बरातियों को खाना खिलाकर वापस भेज दिया गया। आठ घंटे के बाद जब शादी के खर्च का हिसाब हुआ तो दोनों को जाने दिया गया।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की एक युवती की शनिवार को शादी थी। बरात गाजीपुर थाना क्षेत्र से आई थी। बरात धूमधाम से दुल्हन के घर पहुंची और बरातियों का स्वागत भी हुआ। अगवानी और जयमाल का कार्यक्रम भी हो गया। मंडप के नीचे देर रात जब दुल्हन के लिए लाए गए जेवरों के साथ दूल्हे के परिजन पहुंचे तो मामला बिगड़ गया।
चढ़ावे के समय कन्या पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि जेवर कम दिए जा रहे हैं। इस बात को लेकर तीखी बहस होने लगी। जिसके बाद शादी के सारे कार्यक्रम रुक गए। बरातियों को धीरे-धीरे कर घर जाने के लिए कहा गया। जैसे ही दूल्हा व उसके पिता जाने लगे तो लड़की पक्ष ने उन्हें बैठा लिया। इससे सभी के होश उड़ गए।
विज्ञापन
लड़की पक्ष ने शादी में हुए खर्च का हिसाब करने को कहा। आठ घंटे तक पिता व पुत्रों को बैठाए रखा गया। इस बीच विवाद हुआ और रिश्तेदारों ने पंचायत भी लगाई। लड़के पक्ष की ओर से 15 दिन में हिसाब करने का वादा किया गया तो उन्हें जाने को मिला। इंस्पेक्टर बिंदकी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नहीं है।