फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bride and groom fight over bike parking, police arrange wedding

Fatehpur News: बाइक पार्किंग के विवाद में वर-वधू पक्ष में मारपीट, पुलिस ने कराई शादी

Thu, 26 Feb 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bride and groom fight over bike parking, police arrange wedding
जाफरगंज (फतेहपुर)। बाइक पार्किंग के विवाद को लेकर वर और वधू पक्ष के बीच मारपीट हो गई। देखते ही देखते तोड़फोड़ शुरू हो गई। दूल्हे को भी हमले से बचने के लिए अरहर के खेत में छिपना पड़ा। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दूसरे गेस्ट हाउस में शादी संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

शुक्लनपुर बरवा गांव निवासी एक ग्रामीण की पुत्री की बरात मंगलवार को मधियाखेड़ा गांव से मऊदेव स्थित गेस्ट हाउस पहुंची। मुख्य गेट के सामने खड़ी कुछ बाइकों के कारण दूल्हे की गाड़ी अंदर नहीं जा सकी।
विज्ञापन

दूल्हे के चाचा ने वधू पक्ष के चाचा से गाड़ी पार्क करने के लिए कहा। इसी बात पर कहासुनी शुरू हुई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। अफरा-तफरी में कुछ लोग दूल्हे पर भी हमला करने लगे। दूल्हा अपनी गाड़ी छोड़कर अरहर के खेत में छिप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत कराया गया। घायल दुल्हन के चाचा को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई। रिश्तेदारों की मध्यस्थता से दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हुए।

दूल्हा मूल गेस्ट हाउस नहीं गया और वर पक्ष ने वधू पक्ष को पड़ोसी गांव फिरोजपुर स्थित गेस्ट हाउस बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में बुधवार दोपहर दुल्हन की विदाई हुई। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed