{"_id":"656e177b158a355ef6040618","slug":"brick-laden-tractor-trolley-overturned-jam-for-seven-hours-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-7818-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, सात घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, सात घंटे जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बहुआ। बहुआ-ललौली मार्ग में कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय के समीप ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से सात घंटे ते मार्ग जाम रहा। सड़क के दोनों ओर ट्रकों और वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
बहुआ ललौली मार्ग के गड्ढों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। रविवार रात नौ बजे नगर पंचायत कार्यालय के समीप ट्रैक्टर का ईंट भरा ट्राला गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर के बड़े पहिए ऊपर उठ गए। वहीं पर पहले से एक ईंट भरा ट्रैक्टर ट्राली खराब होकर खड़ा था। इससे दोनों तरफ सड़क बंद हो गई और जाम लग गया।
कस्बे से लेकर गौरी नहर पुल और दूसरी ओर बांदा-टांडा हाईवे की सड़क पर पेट्रोल पंप तक दोनों ओर करीब छह किमी लंबा जाम लगा रहा। सोमवार तड़के चार बजे दोनों ट्रैक्टर-ट्राली और ईंट हटाने के बाद जाम खुल सका।