फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BPM absconds with Rs 1 crore, victims appeal to DM

Fatehpur News: एक करोड़ लेकर बीपीएम फरार, पीड़ितों ने डीएम से लगाई गुहार

Sat, 27 Sep 2025 05:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:37 PM IST
सार

फतेहपुर के सनगांव गांव में डाकघर के लगभग 150 खाताधारकों की एक करोड़ रुपये से अधिक जमा राशि अचानक गायब हो गई। ग्रामीणों ने ब्रांच पोस्टमास्टर पर पासबुक लेकर फरार होने का आरोप लगाया। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
BPM absconds with Rs 1 crore, victims appeal to DM

विस्तार

फतेहपुर। तेलियानी ब्लॉक के सनगांव गांव में डाकघर के करीब 150 खाताधारकों की करीब एक करोड़ रुपये की जमा पूंजी गायब हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम) पासबुक लेकर फरार हो गया। शुक्रवार को पीड़ित महिलाओं समेत ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन




सनगांव डाकघर के उपभोक्ता प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू और प्रधान प्रतिनिधि मोईन खान के नेतृत्व में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। बताया गया कि डाकघर में पिछले सात वर्षों से आवर्ती जमा और फिक्स्ड डिपॉजिट के खाते संचालित थे। आरोप है कि बीपीएम पासबुक में फर्जी मुहर लगाकर राशि दिखाता रहा। इसके बाद सभी की पासबुक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने विभागीय मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि डाकघर अधिकारी सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बना रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने अपर पुलिस अधीक्षक को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed