{"_id":"5ea088488ebc3ee0a3018ac2","slug":"boy-dead-fatehpur-news-knp556551044","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबने से छात्र की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो प्रियांशु
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लीपुर (फतेहपुर)। अमावस्या पर साथियों संग गंगा स्नान कर रहा छात्र गहराई में चले जाने से डूब गया। छात्र के डूबते ही साथी छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंची। जाल डालकर करीब एक घंटे बाद शव बाहर निकाला जा सका। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
मलवां थानाक्षेत्र के रावतपुर के नंदीपुर गांव निवासी आलोक पाल परिवार के साथ शहर के तांबेश्वर नगर में रहते हैं। उनका इकलौता बेटा प्रियांशू (17) विद्या निकेतन इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र है। गांव में प्रियांशू के बाबा रामनाथ रहते हैं। प्रियांशू बाइक से बाबा के पास बुधवार को सत्तू लेने गया था।
बाबा से सत्तू लेकर वह गांव के दो साथियों के साथ गंगा नहाने चला गया था। गहराई में चले जाने से वह डूब गया। उसके साथी घबरा गए। आसपास के चरवाहे दौड़कर पहुंचे। उन लोगों ने गांव में सूचना पहुंचाई। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों को कपड़ा और बाइक नदी किनारे मिला।
विज्ञापन
ग्रामीण गोताखोर छात्र की तलाश में जुट गए। जाल डालकर खोजबीन चालू की गई। करीब एक घंटे बाद गहराई से शव को बाहर निकाला जा सका। डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी। छात्र की मौत से बहन खुशबू मां सुनीता देवी का हाल बेहाल हो गया। थानेदार शेर सिंह राजपूत ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की गई।