फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Born Rama, Congratulation at home

जन्मे रामलला, घर-घर बजी बधाई

Thu, 06 Apr 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Thu, 06 Apr 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Born Rama, Congratulation at home
कलक्टरगंज में हनुमान की झांकी - फोटो : अमर उजाला
‘भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी...’ गीत के बीच भक्त खूब झूमे। जिले में श्रीराम नवमी महोत्सव का आयोजन धूमधाम से हुआ।  पुष्प वर्षा के बीच प्रभु श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई तो भक्तों ने जगह जगह रोक कर आरती उतारी।
विज्ञापन



कालिका मंदिर में शुभ मुहुर्त में प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ। आचार्यों ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ रामलला का पूजन कराया। कालिका मंदिर आयोजन कमेटी के प्रबंधक सोनू गुप्ता समेत अन्य भक्तों ने राम लला की पूजा अर्चना की। इसी प्रकार श्रीराम नवमी महोत्सव आयोजक समिति की ओर से श्रीराम दरबार, श्रीराधा कृष्ण की झांकी निकाली गई। श्रीराम लीला मैदान ज्वालागंज से शुरू होकर जीटी रोड, बाकरगंज चौराहा लाठी मोहाल बाजार एवं चौक चौराहा से कोतवाली रोड होते हुए शीतला माता मंदिर में पहुंची। हाथों में भगवाध्वज लिए भक्तों ने जय श्रीराम के जयकार लगाए। आयोजक कुलदीप नरायण पप्पन रस्तोगी, बजरंगदल के प्रांत संयोजक बीरेंद्र पांडेय, पीयूष दीक्षित, पंकज द्विवेदी, हिमांशु, डा.ज्ञानेंद्र सचान ज्ञानू, सुशील सिंह चंदेल, गोविंद राज प्रजापति, सुनील हयारण, पंकज कसेरा, जीतू जयारण, गिरजाशंकर गुप्ता अंटीना, हिमांशु, शानू, प्रशांत पुरवार, आनंद तिवारी, विष्णु कसेरा, साकेत मोदनवाल, रोहित शर्मा, अजीत सोनी, विवेक शुक्ला, मोनू यादव आदि सैकड़ों की संख्या में भक्त रहे। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से जुलूस में निकले भक्तों के माथे पर चंदन लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव विनोद गुप्ता, गुड्डू मोदनवाल, अमित शरन, कविता रस्तोगी, अनिल अग्रवाल, सत्येंद्र अग्रहरि, अरुण जायसवाल, आशीष अग्रहरि, वेद प्रकाश गुप्ता रहे।
विज्ञापन


नव युवक संघ रेल बाजार की ओर से रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान मनोज घायल, नरिंदर सिंह रिक्की, शानू सिंह, पारस जायसवाल, अतीश पासवान, बृजेश सिंह, दिनेश सिंह, राहुल त्रिवेदी ने सहयोग किया। भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से बैठक हुई जिसमें कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर राजेश आर्य, कमलेश, श्रीकृष्ण, रीतू सिंह, प्रदीप अग्रवाल मौजूद रहे। हुसैनगंज प्रतिनिधि के अनुसार चौराहे में रामनवमी पर जुलूस निकाला गया। विद्यार्थी परिषद, बजरंगदल और महाकाल संगठन के लोगों ने जुलूस निकाल जयकारे लगाए। इस दौरान राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी, सदर विधायक विक्रम सिंह कार्यकर्ताओं के साथ रहे। इस मौके पर पदम शंकर मिश्रा, कृष्ण कुमार द्विवेदी, जगदीश तिवारी, ओम प्रकाश पाल, रमाकांत तिवारी, दिलीप गुप्ता, पवन गुप्ता, बीरेंद्र सोनी, सानू दुबे, गौरव गुप्ता, करुणा शंकर मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed