फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Booth level will strengthen the organization

बूथ स्तर तक मजबूत करेगा संगठन

Thu, 16 Jun 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Thu, 16 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Booth level will strengthen the organization
लोजपा की बैठक में रणनीति बनाते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक में संगठन को बूथ तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही 29 और 30 अगस्त को रथ यात्रा के स्वागत की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन



लोक जनशक्ति पार्टी जिला इकाई बैठक सुमन कान्वेंट स्कूल में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय सिंह यादव और संचालन महासचिव अजय राज सिंह ने किया। किसान नेता धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि संगठन बूथ तक मजबूत होना चाहिए। आगामी 29 और 30 अगस्त को रथ यात्रा का जगह- जगह स्वागत किया जाएगा। सभी जिले के पदाधिकारियों को अलग- अलग जिम्मेदारी बांटी गई।



जिलाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने कहा कि अढ़ेना प्रकरण में यदि एक सप्ताह के अंदर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो पार्टी जनांदोलन छेड़ेगी। अढ़ेना में पासी बिरादरी के मकान को ग्राम प्रधान ने गुंडई के बल पर गिरा दिया था, जिसमें पुलिस अधीक्षक ने मलवां एसओ से मुकदमा लिखने को कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अरविंद शुक्ला, वरिष्ठ नेता राम सजीवन पासवान ने विचार रखे। बैठक में कमलाकांत शुक्ला, ननकू प्रजापति, मोहित शुक्ल, देशराज, राजेश रैदास, दिनेश, रवि शंकर गुप्ता, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed