फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   books distrributed

परिषदीय स्कूलों में बांटी गई 48 तरह की किताबें

Sat, 14 Aug 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
books distrributed
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने अभियान चलाकर परिषदीय स्कूलों में पुस्तकों का वितरण कराया। शुक्रवार को भाजपा के जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल और बीएसए संजीव कुशवाहा ने शुरुआत की।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय और एडेड स्कूलों में कक्षा एक से लेकर आठ तक बच्चों को मुफ्त पुस्तकें वितरित करता है। जिले में 2650 परिषदीय और 112 एडेड स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में दो लाख 54 हजार बच्चे नामांकित हैं। अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग के पास कुल 99 पुस्तकों में 48-48 किताबें ही उपलब्ध हो पाई हैं।
विज्ञापन

पहली सितंबर से कक्षा छह से आठ तक के स्कूल खुलने जा रहे हैं। ऐसे में पढ़ाई शुरू करने के लिए किताबों की आवश्यकता होगी। इसलिए बेसिक शिक्षा विभाग ने जो भी किताबें आ चुकी हैं, उनका वितरण कराना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अभियान चलाकर जिलेभर के स्कूलों में बच्चों को पुस्तकें बांटी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के जिला महामंत्री ने पुस्तक वितरण के दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इससे पहले बीएसए ने भाजपा जिला महामंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ तेलियानी ब्लाक अध्यक्ष लाल देवेंद्र प्रताप सिंह और स्कूल का अन्य स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed