फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bolero DCM groom clashed with several injured

दूल्हे की बोलेरो डीसीएम से भिड़ी, कई घायल

Tue, 26 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 26 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bolero DCM groom clashed with several injured
हादसे के बाद पलटी पड़ी बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
हथगाम थाना क्षेत्र के आलेमऊ गांव से हाथीगांव(महराजपुर) जा रही दूल्हे की बोलरो सुल्तानगर हाईवे मोड़ पर दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा पेट्रोल पंप के सामने बने कट की वजह से हुआ। कट में कानपुर की ओर से इलाहाबाद जा रहा डीसीएम अचानक दूसरी लेन में आ गया, जिसकी वजह से कानपुर की ओर जा रही बोलेरो से सीधी भिड़ंत हो गई। बोलेरो टकराने के बाद पलट गई और सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


भोला के बेटे विजय की बारात आलेमऊ गांव से सोमवार दोपहर को निकली थी। बोलेरो में दूल्हे के साथ उनके फूफा संजय निवासी सीढ़ीतारा थाना संचेडी कानपुर नगर, उनके बच्चे हिमांशी व हिमांशु थे। हादसे में संजय, चालक करन सिंह व बच्चे घायल हो गए। दूल्हे को मामूली चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाकर उपचार किया गया। इसके बाद सभी को दूसरे वाहन से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed