{"_id":"611ab24e8ebc3e43036506bd","slug":"body-recovered-fatehpur-news-knp6464929190","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौबस्ता से 16 किमी दूर एकौनागढ़ घाट पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौबस्ता से 16 किमी दूर एकौनागढ़ घाट पर मिला शव
विज्ञापन
प्रेमनगर। 14 अगस्त की सुबह 11 बजे नौबस्ता घाट में डूबे दो भाइयों में एक का शव रविवार की शाम मल्लाहों ने खोज निकाला। शव नौबस्ता से 16 किमी दूर एकौनागढ़ गंगा घाट के पास मिला। मल्लाहों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दूसरे की तलाश के लिए मल्लाह प्रयास में लगे हैं।
गैधेमऊ गांव निवासी रामचंद्र मौर्य उर्फ बबलू परिवार सहित कानपुर के गोविंद नगर में रहते हैं। उनके पुत्र अमन (19) व विशाल (21) शनिवार सुबह साफ-सफाई के लिए पैतृक गांव गैधेमऊ आए थे। दोनों ने अपने मकान की सफाई की और करीब 11 बजे गंगा नहाने के लिए नौबस्ता घाट पहुंचे। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से
वह डूब गए। खबर पुलिस को मिली तो मल्लाहों को बुलाकर खोजबीन शुरू की गई। रविवार की शाम नौबस्ता घाट से 16 किमी दूर एकौनागढ़ घाट में विशाल का शव मल्लाहों को मिल गया। इंस्पेक्टर सुल्तानपुर घोष एके गौतम ने बताया कि अमन की तलाश कराई जा रही है।