फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Body of priest who drowned in Ganga found after 14 hours

Fatehpur News: गंगा में डूबे पुरोहित का 14 घंटे बाद मिला शव

Sat, 18 Apr 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Body of priest who drowned in Ganga found after 14 hours
फाइल फोटो-10-सुमित शुक्ला। स्रोत परिजन - फोटो : पानीटंकी के पास पेट्रोल भराने के लिए लगी लाइन।
अल्लीपुर। गंगा में डूबे पुरोहित का शव बृहस्पतिवार रात करीब 14 घंटे बाद एसडीआरएफ ने नदी में उतराता हुआ बरामद किया। जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव निवासी सुमित शुक्ला (20) पुरोहित थे। वह मलवां थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव स्थित बुआ के घर महामृत्युंजय जाप कराने गए थे। बृहस्पतिवार सुबह वह बुआ के परिवार के साथ शमशाही घाट पर गंगा स्नान और पूजा सामग्री विसर्जन के लिए पहुंचा पहुंचे। यहां पैर फिसलने से वह गहराई में डूब गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजन बेहाल हो गए और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद लखनऊ से एसडीआरएफ टीम बुलाई गई। देर रात करीब 10 बजे टीम ने नदी के दूसरी ओर उन्नाव सीमा में शव बरामद किया। सुमित पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव परिजन को सौंप दिया गया है।

फाइल फोटो-10-सुमित शुक्ला। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-10-सुमित शुक्ला। स्रोत परिजन- फोटो : पानीटंकी के पास पेट्रोल भराने के लिए लगी लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed