फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Body of goat found hanging from trap in police line

Fatehpur News: पुलिस लाइन में फंदे से लटक मिला मेठ का शव

Mon, 11 Aug 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Body of goat found hanging from trap in police line
फतेहपुर। पुलिस लाइन में निर्माण कार्य करा रहे मेठ का रविवार सुबह रस्सी के फंदे से शव लटका मिला। जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस में पत्नी ने पति की मौत ठेकेदार पर लाखों का बकाया होना बताया है। ठेकेदार पर साजिश के तहत हत्या का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

लखनऊ इंदिरानगर निवासी रजनीश यादव (42) मूल निवासी सीतापुर जिले सिधौली थाने ढकवापुरवा का था। वह लखनऊ के एक ठेकेदार के अंडर में पुलिस लाइन में करीब दो साल से चल रहे बैरकों के निर्माण कार्य में लेबर सप्लाई व मेठ का काम करता था। वह मजदूरों के साथ लाइन में रहता था। पुलिस लाइन में आंवला के पेड़ पर उसका सुबह शव लटका मिला। पत्नी सुधा यादव व बेटे सिद्धांत ने बताया कि उन्हें आत्महत्या में संदेह है। त्योहार पर अधिकांश मजदूर घर चले गए थे। बेटे ने बताया कि शुक्रवार शाम पिता को फोन किया था। त्योहार को लेकर रुपये मांगे थे। पिता ने ठेकेदार से रुपये मिलने पर भेजने की बात कही थी। उसके बाद शनिवार शाम फोन को मिलाया। फोन बंद बताने लगा। उन्होंने पिता के साथ काम करने वाले दूसरे कर्मियों से सुबह संपर्क किया। तभी घटना का पता लगा। ठेकेदार पर करीब 45 लाख रुपया बकाया था। वह पिता के बकाया रुपये को हड़पना चाहता था। बकाया नहीं मिलने से पिता मानसिक तनाव में थे। ठेकेदार की साजिश से पिता की हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने मौखिक आरोप लगाए हैं। वह शव लेकर अंतिम संस्कार को गए हैं। लिखित शिकायत आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed