{"_id":"6a494feb6dab00002a0d7b93","slug":"body-of-e-rickshaw-driver-found-on-prayagraj-kanpur-highway-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157966-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर मिला ई-रिक्शा चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर मिला ई-रिक्शा चालक का शव
विज्ञापन
फोटो-32-घटना की जानकारी देती बहन ममता। संवाद
- फोटो : टूंडला रेलवे स्टेशन पर जम्मू कश्मीर अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए आरक्षण कराते श्रद्धालु संवाद
फतेहपुर। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शनिवार सुबह सड़क किनारे ई-रिक्शा चालक का शव पड़ा मिला। बहन ने साजिश के तहत हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शुरुआती जांच में सड़क दुर्घटना की संभावना जताई है।
थरियांव थाना क्षेत्र के देहुली गांव निवासी श्रवण उर्फ कामता यादव (30) शहर में ई-रिक्शा चलाता था। शुक्रवार शाम उसका ई-रिक्शा खराब हो गया। इसके बाद वह उसे मरम्मत के लिए एक रिपेयर सेंटर पर छोड़कर घर के लिए निकला था। लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
शनिवार सुबह खोजबीन के दौरान उसका शव दिहुली गांव के सामने कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हसवा की साइड में पड़ा मिला। बहन ममता ने बताया कि भाई हमेशा शाम तक घर लौट आता था लेकिन शुक्रवार देर रात तक नहीं लौटा। अगली सुबह उसका शव गांव के सामने सड़क के उल्टे साइड मिला। इससे हत्या की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
सीओ थरियांव रवि सिंह ने पत्नी अंजनी देवी समेत अन्य परिजन से पूछताछ की। एएसपी जीपी राय ने बताया कि ई-रिक्शा चालक के सिर और पीठ पर गंभीर चोटें हैं और शरीर पर घिसटने के निशान मिले हैं। घटनास्थल से टूटी हेडलाइट और रियर व्यू मिरर के हिस्से भी मिले हैं। इससे किसी वाहन की टक्कर से हादसे की आशंका जताई जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।