फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Board exam without copying claims foiled

नकल विहीन बोर्ड परीक्षा के दावे फुस्स

Sun, 22 Feb 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 22 Feb 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Board exam without copying claims foiled

हर बार की तरह इस दफे भी नकल विहीन बोर्ड परीक्षा के दावे फुस्स होते नजर आ रहे हैं। ज्यादा बुरी स्थिति वित्तविहीन स्कूलों की है। यहां के कई परीक्षा केंद्रों में धड़ल्ले से नकल हो रही है। स्थानीय प्रशासन नकल रोकने में नाकाम है। नकल माफियाओं के सामने प्रशासन बौना है।

विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन शनिवार को डीआईओएस के नेतृत्व में सचल दल ने एक छात्र को नकल करते पकड़ा। उधर, संयुक्त शिक्षा निदेशक इलाहाबाद राजकुमारी वर्मा ने शहर समेत कई परीक्षा केंद्रों की परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

पहली पाली में हाईस्कूल वाणिज्य व इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा रही।

जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। डीआईओएस के नेतृत्व वाले सचल दल ने राजकीय इटर कालेज सहिली में इंटरमीडएट के एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा। उधर, जेडी जिले में व्यापार भ्रमण करके केंद्रों में चल रही परीक्षा का जायजा लिया। इलाहाबाद से खागा पहुंची जेड़ी ने कस्बे के सभी परीक्षा केंद्र देखे। इसके बाद जिला मुख्यालय पहुंची जेडी ने नागा निरंकारी बालिका इंटर कालेज और एएस इंटर कालेज परीक्षा केंद्रों का विधिवत जायजा लिया। उधर, डीआईओएस से नोटिस जारी होते ही वित्तविहीन स्कूलों में हड़कंप मचा रहा। शनिवार को बड़ी तादाद में वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षक कक्षनिरीक्षक की ड्यूटी करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के पहले दिन की सख्ती कम होने से दूसरे दिन से नकल माफिया सक्रिय हो कर सामूहिक नकल कराने में लग गये। परीक्षार्थियों से नकल कराने की वसूली शुरू कर दी है। नकल कराने वाले परीक्षा केंद्रो में स्कूलों के संचालक अपने गुर्गों को अधिकारियों की निगरानी के लिए लगा दिये हैं। अधिकारियों के आने की सूचना मिलते ही थोड़े समय के लिए नकल पर पाबंदी लग जाती है। क्षेत्र में कुल 39 परीक्षा केंद्र हैं। इनमें 25 परीक्षा केंद्र स्ववित्त पोषित विद्यालयों में हैं। इनमें दीप इंटर कालेज सेलरहा, अतहर हुसैन, मजहर हुसैन, इंटर कालेज पट्टी शाह और अढ़ौली इंटर कालेज अढ़ौली संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं। एसडीएम बलराम सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में नकल विहीन शांती पूर्वक परीक्षा हो रही है। उत्तर पुस्किाओं के संकलन केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ दो होमगार्डाें के सहारे है। वह भी रात को ही होमगार्ड ड्यूटी पर रहते हैं। दिन को स्कूल के चपरासी सुरक्षा में लगे रहते हैं। नगर के शुकदेव इंटर कालेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। संकलन केंद्र के प्रभारी एवं कालेज के प्रधानाचार्य दिनेशपाल सिंह चौहान ने बताया कि संकलन केंद्र कक्ष की  सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त है। उन्होंने बताया कि शनिवार की प्रथम पाली में 1161 मे से 1065 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। गैर हाजिर 96 परीक्षार्थियो में 50 छात्राएं और 46 छात्र हैं।

छात्राओं में बढ़ी रुचि, छात्र उदासीन
फतेहपुर। जिले में बालिकाओं में शिक्षा के प्रति रुचि जहां बढ़ रही है, वहीं बालक वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन होता जा रहा है। बोर्ड परीक्षा में अनिवार्य विषय हिंदी में 2015 में परीक्षा छोड़ने वाले कुल 4958 परीक्षार्थियों में 3838 बालक हैं, जबकि बालिकाओं की संख्या सिर्फ 1120 है।
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 20640 बालक परीक्षार्थी पंजीकृत रहे हैं। इनमें पहले ही दिन 2974 परीक्षा देने नहीं आए। इसी कक्षा में 20746 बालिकाएं पंजीकृत रही हैं, जिनमें 976 बालिकाओं ने परीक्षा छोड़ी है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 14857 बालक परीक्षार्थी पंजीकृत रहे हैं। इनमें 864 ने परीक्षा छोड़ दी है। इसी परीक्षा में 17234 बालिकाएं पंजीकृत रही हैं, लेकिन इनमें 144 ने बोर्ड परीक्षा से किनारा किया है। इस तरह से दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा में 3838 बालक और 1120 बालिकाओं ने परीक्षा से किनारा काटा है। जिला विद्यालय निरीक्षक मोहम्मद रफीक का कहना है कि पढ़ाई के मामले छात्राएं अधिक रुचि रखती हैं, जबकि छात्रों में इस रुचि का अभाव देखा जा रहा है। यही कारण परीक्षार्थियों में छात्राओं की संख्या अधिक होने के बावजूद परीक्षा छोड़ने का आंकड़ा बहुत ही कम है, जबकि बालकों की संख्या बालिकाओं से कम होने के बावजूद परीक्षा छोड़ने में उनकी संख्या कई गुना अधिक है।



परीक्षा निगरानी समिति को रिपोर्ट भेजी
फतेहपुर। जेडी इलाहाबाद राजकुमारी वर्मा ने बोर्ड परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग के असहयोग पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पूरे मंडल में 8 मुन्ना भाई पकड़े गए हैं, उनमें 4-4 फतेहपुर और कौशांबी जिले के हैं। इन केंद्रों के खिलाफ परीक्षा निगरानी समिति को रिपोर्ट भेज दी गई है। जेडी ने डीआईओएस दफ्तर में देर शाम पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए शहर क्षेत्र के केंद्रों में नकल होने से इंकार किया और कहा की ग्रामीण क्षेत्र के केंद्रों में नकल होने की खबर है। कक्षनिरीक्षक और सुरक्षा व्यवस्था की कमी के सवाल के जवाब में जेडी ने चिंता जताते हुए कहा कि मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया है। बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराना विभाग का दायित्व है और उसके तहत काम किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नकल पकड़े जाने वाले केंद्रों की परीक्षा निरस्त की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed