फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   board exam

आठ कंप्यूटरों से होगी ऑनलाइन निगरानी

Wed, 09 Mar 2022 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
board exam
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिंग मॉनीटरिंग सेल स्थापित की है। सभी 113 केंद्रों की आठ कंप्यूटरों से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। मॉनीटरिंग सेल मुख्य नोडल अधिकारी होगा।
विज्ञापन

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की ऑनलाइन वेबकास्टिंग होगी। केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे मॉनीटरिंग सेल से जुड़े रहेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज के हाल में मॉनीटरिंग सेल स्थापित की गई है। इसमें आठ कंप्यूटर लगाकर परीक्षण किया गया। हर कंप्यूटर पर एक ऑपरेटर और एक शिक्षक क्रमवार केंद्रों में हो रही परीक्षा का हाल देखेंगे। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग ने दो प्रधानाचार्यों को नोडल अधिकारी बनाया है। एक नोडल पहली व दूसरा दूसरी पाली की परीक्षा की निगरानी करेगा।
विज्ञापन

डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतगणना के बाद किसी भी समय परीक्षा कार्यक्रम घोषित हो सकता है। तैयारी पूरी रहेंगी, तो परीक्षा संपन्न कराने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के लिए दो संकलन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य संकलन केंद्र और शुकदेव इंटर कॉलेज खागा को सह संकलन केंद्र बनाया गया है। पारी खत्म होने के डेढ़ घंटे के अंदर परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं निर्धारित संकलन केंद्र में जमा करनी होंगी।

फतेहपुर। परीक्षा ड्यूटी के लिए जिले के सभी 403 माध्यमिक विद्यालयों के डाटा माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय प्रयागराज भेज दिए गए हैं। कक्षनिरीक्षकों की ड्यूटी का निर्धारण माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय ही करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed