फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bloody brick recovered, three murderers jailed

Fatehpur News: खून से सनी ईंट बरामद, तीन हत्यारोपी जेल गए

Wed, 16 Jul 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bloody brick recovered, three murderers jailed
गाजीपुर। 500 रुपये के विवाद में प्लंबर भाई की हत्या में छोटे भाई समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास आला कत्ल खून से सनी ईंट बरामद की है। हत्यारोपी भाई व पड़ाेसी घटना से आहत दिखे।
विज्ञापन

गाजीपुर थाने के गांव दरौली का वीरेंद्र सविता प्लंबर था। लेनदेन के विवाद में छोटे भाई राजेंद्र से रविवार रात विवाद हुआ था। लात घूसों व ईंट से राजेंद्र और पड़ोसी सोनू लोधी उर्फ गागर, विक्रम लोधी ने वीरेंद्र पर हमला किया था। सिर में चोट लगने से सोमवार भोर वीरेंद्र की मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मारपीट के दौरान ईंट ऊंचाई से सोनू लोधी ने फेंकी थी। उसी ईंट के लगने से वीरेंद्र की मौत होना माना जा रहा है। भाई राजेंद्र बोला कि उसे नहीं मालूम था कि विवाद इतना बढ़ जाएगा। उन लोगों के बीच अक्सर वाद विवाद होता रहता है।
विज्ञापन

उसे घटना इतनी गंभीर हो जाएगी, इसका एहसास नहीं था। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि आरोपियों को सामियाना चुरियानी गांव के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल ईंट की बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया था। जिसमें वीरेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed