फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Blood in skeletons and clothes sent for DNA testing

Fatehpur News: कंकाल व कपड़ों में लगे खून को डीएनए जांच के लिए भेजा

Thu, 24 Jul 2025 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Blood in skeletons and clothes sent for DNA testing
थरियांव। पुलिस ने बकंधा मोड़ पर 16 जुलाई को मिले कंकाल व कपड़ों में लगे खून को डीएनए जांच के लिए प्रयोगशाला प्रयागराज भेजा है। जांच से पता चलेगा कि ये कंकाल जितेंद्र का है या किसी और का। वहीं पुलिस यह भी मान रही है कि दिवंगत ने घटना का विरोध किया होगा। कपड़ों से आरोपियों का सुराग मिल सकता है। संदिग्धों के खून और मांस का भी सैंपल लेकर डीएनए कराया जाएगा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बकंधा मोड़ पर मिले शव की गुत्थी सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। पुलिस जांच में साक्ष्यों का संकलन कर रही है। बिंदकी कोतवाली के रजीपुर गांव का जितेंद्र उर्फ जीतू (25) पांच जून को घर से थरियांव शादी समारोह में शामिल होने आया था। जिसके बाद नउवाबाग मोड़ से उसका कंकाल मिला था। कंकाल में कुछ मांस बचे थे। पिता ने लेनदेन की रंजिश में भैरमपुर गांव के पिता-पुत्रों समेत पांच को नामजद किया है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ में हर हथकंडा अपना चुकी है। कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ रही है। जितेंद्र का कंकाल होने की पुष्टि के लिए कंकाल व कपड़ों में लगे खून को डीएनए जांच के लिए प्रयोगशाला प्रयागराज भेजा गया है। पुलिस यह भी मान रही है कि दिवंगत ने घटना का विरोध किया होगा। कपड़ों से आरोपियों का सुराग मिल सकता है। संदिग्धों के खून, मांस का भी सैंपल लेकर डीएनए कराया जाएगा। किसी भी नमूने से मिलान होने पर हत्यारोपी तक पुलिस पहुंच सकती है। मौके से मिली दिवंगत की बाइक व अन्य सामान की भी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। एसओजी टीम खुलासे के लिए जुटी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि हत्या में आरोपियों तक पहुंचने के लिए डीएनए जांच का सहारा लिया जा रहा है। फोन व अन्य बिंदुओं की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed