फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Blackmailed a student by making a video of her rape

Fatehpur News: छात्रा से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

Thu, 17 Apr 2025 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Blackmailed a student by making a video of her rape
फतेहपुर। छात्रा के साथ मकान मालिक के पुत्र ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और डिलीट करने का झांसा देकर लाखों के जेवरात ले लिए। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह बच्चों की पढ़ाई के सिलसिले में शहर के एक मोहल्ले में सुशील पटेल के घर किराये पर रहता है। उसकी नाबालिग पुत्री के साथ मकान मालिक के पुत्र विभव पटेल उर्फ छोटू ने तीन माह पहले दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। किसी से वीडियो की जानकारी देने पर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

ब्लैकमेल कर पुत्री का शारीरिक शोषण करता रहा। मानसिक तनाव में पुत्री रहने लगी। इसी दौरान वह लोग दूसरी जगह मकान किराये पर लेकर रहने लगा।
जहां 18 मार्च की रात छोटू पहुंचा। उसकी पुत्री के साथ छत में दुष्कर्म किया। घटना के बाद पत्नी ने पुत्री को बदहवास हालत में देखकर पूछताछ की।
पुत्री ने आपबीती बताई कि वीडियो वायरल की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है। उसे वीडियो डिलीट करने का झांसा भी दिया। झांसे में फंसकर उसने घर से करीब चार लाख कीमत के जेवरात भी चुराकर दिए। छोटू ने अपनी दादी का फोन चुराकर उसे बातचीत के लिए दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि पुत्री मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की कोशिश भी कर चुकी है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि पिता की शिकायत पर मंगलवार शाम रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed