{"_id":"664f7ebe32011d204203ea56","slug":"bku-will-show-strength-in-haridwars-thinking-camp-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-115705-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हरिद्वार के चिंतन शिविर में भाकियू दिखाएगी दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हरिद्वार के चिंतन शिविर में भाकियू दिखाएगी दमखम
विज्ञापन
बिंदकी। भाकियू टिकैत गुट ने जून महीने में हरिद्वार में होने वाले चिंतन शिविर में बेहतर भागीदारी को लेकर जिम्मेदारी बांटीं। कहा गया कि ऐसी दम लगाना है कि शिविर में दोआबा का दबदबा रहे। इसके लिए अभी से मेहनत शुरू कर दी जाए।
बैठक यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की मौजूदगी में गुरुवार को नगर के तहसील में हुई। बैठक में आगामी 16, 17 तथा 18 जून को हरिद्वार में होने वाले चिंतन शिविर की चर्चा हुई। तय किया गया कि शिविर में अधिक से अधिकाधिक भागीदारी दिखानी है। इसके लिए मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपते हुए जवाबदेही का भी अहसास कराया गया।
इस बैठक में मलवां थाना क्षेत्र के सारी शहजादा गांव की वह घटना भी छाई रही जिसमें पिछले दिनों हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रैक्टर में आग लग गई थी। साथ ही एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। यूनियन ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने तथा ट्रैक्टर के जलने से जो हानि हुई है। उसका भी मुआवजा देने की मांग की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार उत्तम, जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार शुक्ला, छोटेलाल सोनकर, राशिद अली, अजीत उत्तम, कप्तान सिंह यादव, हीरालाल प्रजापति, जयकुमार वर्मा, मन्नीलाल, मुशीर अहमद, जवाहर लाल भी मौजूद रहे।