{"_id":"5edfbd4e8ebc3e43046b3361","slug":"bku-monthly-meeting-in-fatehpur-fatehpur-news-knp564636412","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की मासिक बैठक में किसानों ने भरी हुंकार,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की मासिक बैठक में किसानों ने भरी हुंकार,
विज्ञापन
बहुआ में भाकियू की बैठक करते किसान
- फोटो : FATEHPUR
बहुआ ब्लॉक में आज भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक जिला महासचिव प्रीतम सिंह चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमेें किसानों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि बिजली, पानी व ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ के नदारत रहने की वजह से किसानों की समस्या सुनने वाला कोई नही है।
किसानों ने बताया शाह, गाजीपुर, बहुआ विद्युत केंद्र में बहुत समस्याएं हैं। पूरे क्षेत्र में दस दिनों से विद्युत व्यवस्था खराब है। जिसको अभी तक सही नही किया गया तो जल्द ही पावर हाउस का घेराव करते हुए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष सोनू सिंह ने कहा कि ब्लाक में लंबित किसानों की समस्याओं को अविलंब हल किया जाए, नहीं तो ब्लाक का घेराव किया जाएगा।
नहरों में पानी नही आने से धान की नर्सरी का काम पिछड़ रहा है। अविलंब नहरों में पानी दिया जाय। तहसील महासचिव भानू प्रताप ने कहा कि अगर तीन दिन के अंदर बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की जाती तो तीनों पावर हाउस शाह, बहुआ, दतौली का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सोनू सिंह, प्रीतम सिंह, घनश्याम गुप्ता, नन्द किशोर मिश्र, पुत्तन सिंह, बऊन शुक्ला, सुरेश कुमार, संदीप सिंह, चंद्रपाल समेत सभी सदस्य उपस्थित रहे।