फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJYM burns effigy of Rahul Gandhi, demands action

Fatehpur News: भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, कार्रवाई की मांग की

Sun, 22 Feb 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJYM burns effigy of Rahul Gandhi, demands action
फोटो-05-शहर के पटेलनगर चौराहे में राहुल गांधी का पुतला फूकते भाजयुमो के पदाधिकारी। संवाद
फतेहपुर। एआई इंपैक्ट समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने पटेल नगर चौराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह विरोध अमर्यादित था। इससे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में इस तरह का प्रदर्शन गलत संदेश देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत एआई और आधुनिक तकनीकों को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है। दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट 2026 में देश-विदेश के तकनीकी विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जिला महामंत्री प्रसून तिवारी, आशीष तिवारी, आलोक सिंह, गौरव गुप्ता, विमलेश पाल, दीपक कश्यप और राघव गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता प्रदर्शन में मौजूद रहे।

फोटो-05-शहर के पटेलनगर चौराहे में राहुल गांधी का पुतला फूकते भाजयुमो के पदाधिकारी। संवाद

फोटो-05-शहर के पटेलनगर चौराहे में राहुल गांधी का पुतला फूकते भाजयुमो के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed