फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP's special campaign will run from World Environment Day to Yoga Day

Fatehpur News: विश्व पर्यावरण से योग दिवस तक चलेगा भाजपा का विशेष अभियान

Fri, 29 May 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP's special campaign will run from World Environment Day to Yoga Day
फोटो-10-पदाधिकारियों को संबोधित करतीं जिला प्रभारी। स्रोत स्वयं
फतेहपुर। जेल रोड स्थित जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें भाजपा सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देशवासियों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। प्रदेश नेतृत्व की ओर से संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए समय-समय पर अभियान और कार्यक्रम चलाए जाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत नौ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसकी शुरुआत पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस से होगी जो 21 जून विश्व योग दिवस तक चलेगा। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नीरज सिंह ने की। अभियान में सह संयोजक के रूप में सुनीता गुप्ता, अरिमर्दन सिंह और मधुराज विश्वकर्मा दायित्व निभा रहे हैं। इस मौके पर जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पंकज त्रिवेदी, प्रवीण कुमार सिंह, सुशीला मौर्या, अपर्णा सिंह, प्रवीण सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो-10-पदाधिकारियों को संबोधित करतीं जिला प्रभारी। स्रोत स्वयं

फोटो-10-पदाधिकारियों को संबोधित करतीं जिला प्रभारी। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed