फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP workers will distribute eight lakh flags in every house tricolor campaign

Fatehpur News: हर घर तिरंगा अभियान में आठ लाख झंडे बांटेंगे बीजेपी कार्यकर्ता

Thu, 08 Aug 2024 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
BJP workers will distribute eight lakh flags in every house tricolor campaign
फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर भाजपा कार्यकर्ता हर घर तिरंगा अभियान चलाएंगे। 15 अगस्त से पहले भाजपाई आठ लाख झंडे लोगों को बांटेंगे। बुधवार को इस संबंध में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने अभियान की सफलता के लिए चर्चा की।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस में एक सप्ताह बाकी है। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है। जिले में भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत आठ लाख झंडे बांटने का लक्ष्य रखा है। सभी कार्यकर्ता करीब एक हजार झंडे खरीदकर कार्यालय में जमा करें। 15 अगस्त से पहले उन्हें घर-घर पहुंचाएं और लोगों को सही तरीके से झंडा लगाना सिखाएं। स्वतंत्रता दिवस समारोह खत्म होने के बाद शाम होने से पहले झंडे उतारकर ससम्मान सुरक्षित रखने की जानकारी भी दें, ताकि झंडे सड़कों पर बिखरे या नालियों में पड़े नजर न आएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास है। इसके माध्यम से लोगों को देश के लिए मर-मिटने वाले शहीदों के बारे में पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed