फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP won five, SP three, independents on two in civic elections

Fatehpur News: निकाय चुनाव में भाजपा पांच, सपा तीन, दो पर निर्दलियाें ने लहराया परचम

Sun, 14 May 2023 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
BJP won five, SP three, independents on two in civic elections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। निकाय चुनाव परिणाम घोषित हो गए। जिले के 10 निकायों में पांच में भाजपा, तीन में सपा और दो निकायों में निर्दलीय अध्यक्ष चुने गए। दो नगर पालिकाओं में भाजपा और सपा ने एक-एक में कब्जा किया।
नगर पालिका फतेहपुर के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में सपा के राजकुमार मौर्य ने 37993 वोट पाकर भाजपा के प्रमोद कुमार द्विवेदी को 1834 वोट से परारिजत किया। भाजपा प्रत्याशी को 36159 वोट मिले। बिंदकी नगर पालिका में भाजपा की राधा साहू ने 7711 वोट हासिल सपा की सावित्री देवी को 1603 वोट हराया। सपा प्रत्याशी को 6108 वोटों पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

बहुआ नगर पंचायत में भाजपा की रेखावर्मा ने 1606 वोट पाकर सपा की सुनीता देवी को 13 वोटों से पराजित किया। सपा प्रत्याशी को कुल 1593 वोट मिले। जहानाबाद नगर पंचायत में सपा के आबिद हसन ने 5801 वोट हासिल कर भाजपा के अखिलेश बाजपेयी को 527 वोटों से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी को कुल 5374 वोट मिले। नवसृजित नगर पंचायत असोथर में निर्दलीय नीरज सिंह ने सपा प्रतायाशी को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फतेहपुर नगर पालिका की मतगणना में कई बार बवाल होते बचा। सपा के कई मतगणना एजेंटों को बेइज्जत होना पड़ा। इतना ही नहीं चौथे चरण के मतगणना का परिणाम घोषित होने पर भाजपाइयों ने आपत्ति जताई। प्रत्याशी स्वयं मतगना पंडाल के अंदर ही धरने पर बैठ गए। इस तरह से करीब 45 मिनट मतगणना रुकी रही। डीएम श्रुति और एसपी राजेश कुमार सिंह के पहुंचने पर मतगणना प्रारंभ हो पाई। खास बात तो यह रही मतगणना के दौरान प्रशासन भाजपाइयों की मान मनोव्वल ही करता रहा, लेकिन भाजपाइयों ने प्रशासनिक और पुलिस कर्मियों से भी झूमाझटकी तक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed