{"_id":"67ae360e234f7e35bf0d0a0c","slug":"bjp-supporters-and-congress-leaders-clash-in-land-dispute-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-129305-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: भूमि विवाद में बीजेपी समर्थक व कांग्रेस नेता भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: भूमि विवाद में बीजेपी समर्थक व कांग्रेस नेता भिड़े
विज्ञापन
कोतवाली में पकड़े गए दोनों पक्ष के लोग।
- फोटो : कोतवाली में पकड़े गए दोनों पक्ष के लोग।
फतेहपुर। तांबेश्वर नगर इलाके में विवादित भूमि पर निर्माण को बुधवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। भिड़ने वाले पक्षों में एक पक्ष बीजेपी और दूसरा पक्ष के लोग कांग्रेसी हैं। दोनों पक्षों ने कोतवाली में गुरुवार को तहरीर दी है। पुलिस ने छह लोगों का शांति भंग में चालान किया है।
पृथ्वीपुरम निवासी सूर्यबली निषाद एडवोकेट ने तहरीर में बताया कि उनके निर्माणाधीन प्लाट में बुधवार शाम बीजेपी नेता अभिषेक शुक्ला, विपिन पटेल, शुभम व 15 से 16 अन्य लोग स्कार्पियो व बुलेट से पहुंचे। अवैध असलहों, लाठी, डंडा, सरिया लेकर निर्माणाधीन मकान पर कब्जे का प्रयास किया। विरोध पर पौत्र अंशुमान निषाद, हिमांशु निषाद, दिव्यांशु निषाद, सुधांशू निषाद को गाली गलौज कर हमला किया। कांग्रेस नेता पुत्र राजीव लोचन निषाद के साथ बीच बचाव में मारपीट की।
दूसरे पक्ष के सिविल लाइन लक्ष्मी कालोनी निवासी शुभम ने बताया कि वह शाम को अभिषेक शुक्ला व चार अन्य साथियों संग विद्या निकेतन स्कूल के पास राजीव लोचन निषाद के पास बातचीत को गए थे। जहां राजीव लोचन व उनके पुत्र अंशुमान समेत 17 से 18 लोग पहुंचे। उसे जातिसूचक शब्द बोलकर गाली गलौज की। विरोध पर मारपीट की और समीर के गले से सोने की चेन लूट ली। अफरा-तफरी मच गई और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने बीजेपी नेता पक्ष से शुभम कुमार, वीरेंद्र सिंह व दूसरे पक्ष से कांग्रेस नेता राजीव लोचन के पुत्र अंशुमान निषाद, दिव्यांशु निषाद, शुभांशु निषाद, अभिषेक कश्यप का शांति भंग में चालान किया गया है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। तहरीर की जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।