फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP supporter injured in fight dies on 28th day

Fatehpur News: मारपीट में घायल भाजपा समर्थक की 28वें दिन मौत

Mon, 24 Jun 2024 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 24 Jun 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
BJP supporter injured in fight dies on 28th day
किशनपुर। थाना क्षेत्र के रघुराजपुर रारी के गडरियन पुरवा मंदिर में लोकसभा चुनाव के दौरान भंडारे में सपा और भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए थे। दोनों पक्षों में चाकू और लाठी डंडे चले थे। इसमें गंभीर रूप से घायल अमरजीत सिंह (40) ने उपचार के दौरान 28 दिनों दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के दौरान 25 मई को रघुराजपुर रारी के गड़रियन पुरवा मंदिर में भंडारा था। भंडारे में सपा और भाजपा समर्थक भी पहुंचे थे। चुनावी बहस में दोनों पक्ष भीड़ गए थे। इसमें छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। गंभीर रूप से घायल अमरजीत सिंह को इलाज के लिए परिजन ग्वालियर के एक निजी अस्पताल ले गए थे। 23 जून की सुबह अमरजीत ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। अमरजीत अविवाहित थे। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। किशनपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेल पर मंगवाई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष किशनपुर सुनील सिंह ने बताया कि मारपीट में दो व्यक्तियों को गंभीर चोट आई थी। जिसमे से एक अमरजीत सिंह की मृत्यु की सूचना मिली है। ग्वालियर में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
छह लोगों पर दर्ज हुई थी रिपोर्ट
चुनावी मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मृतक पक्ष और विपक्ष से दो-दो लोगों को चोट आई थी। पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था। बाद में अज्ञात व्यक्तियों की पहचान राजू और संजय के रूप में हुई थी। देवकरण और राधे ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बीरेंद्र अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed