फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP sent a 55 page report to Lucknow

Fatehpur News: भाजपा ने लखनऊ भेजी 55 पेज की रिपोर्ट

Wed, 20 Aug 2025 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 20 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
BJP sent a 55 page report to Lucknow
फतेहपुर। धार्मिक स्थल (मंदिर-मकबरा) के विवाद में भाजपा अब खुलकर मैदान में आ गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल के मुताबिक, उन्होंने ठाकुरजी विराजमान मंदिर के पक्ष में साक्ष्य समेत 55 पेज की रिपोर्ट तैयार की है। मंगलवार को रिपोर्ट प्रदेश के संगठन मंत्री धर्मपाल लेकर लखनऊ रवाना हो गए हैं। रिपोर्ट बुधवार तक मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती है।
विज्ञापन


आबूनगर रेड्डया स्थित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठन बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में बैरिकेडिंग तोड़कर 11 अगस्त को भीतर घुस गए थे। विवादित इमारत में तोड़फोड़ हुई थी। उक्त मामले में मंडल स्तर पर 75 पेज की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन

इसके जवाब में भाजपा समेत अन्य हिंदू संगठनों ने अपनी तरफ से धार्मिक स्थल की रिपोर्ट तैयार की है। इसमें उक्त स्थल को मंदिर बताया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसी कारणवश वह खुद लखनऊ नहीं जा सके, इसलिए प्रदेश के संगठन मंत्री को भेजा गया है। बता दें कि उक्त मामला अभी कोर्ट में भी विचाराधीन है, जिस पर आने वाली 30 अगस्त को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed