{"_id":"583f23c54f1c1b0c1ede7326","slug":"bjp-respects-women-safe-kamalavati","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित-कमलावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित-कमलावती
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
भाजपा महिला सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा महिला सम्मेलन में महिलाओं को एकजुट होने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती ने कहा कि भाजपा ही महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ती है। भाजपा सरकार में ही महिलाएं सुरक्षित हैं।
बुधवार को नहर कालोनी में भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री, पूर्व मेयर प्रमिला पांडेय फूलमालाओं और शाल भेंट कर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि महिलाएं एक होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीखें। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाईं। संचालन नीलिमा सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर खागा विधायक कृष्ण पासवान, जिला पंचायत सदस्य जयंती वर्मा, खागा चेयरमैन गीता सिंह, पूर्व चेयरमैन राजकुमारी लोधी, प्रेमा सिंह राठौर, शीला सिंह, क्षेत्रीय संयोजक पूनम द्विवेदी, अर्चना त्रिपाठी, सुनीता गुप्ता, ऊषा गौतम, विजय लक्ष्मी साहू, सुधा मौर्या, मधु साहू, डा. माधुरी साहू, लवली सिंह, संध्या त्रिपाठी, आरती तिवारी, नीतू सिंह, शोभा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। वहीं गुलाबी गैंग की हेमलता पटेल अन्य महिलाओं के साथ महिला सम्मेलन में पहुंची। मुस्लिम महिलाएं भी पहुंची।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती ने पत्रकारों से बातचीत में तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि भाजपा मुस्लिम महिलाओं के साथ है। अन्य पार्टियां इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीति कर रही हैं। मुस्लिम महिलाएं चिंता न करें। नोट बंदी के सवाल पर कहा कि ब्लैक मनी निकालने के लिए यह कदम करना जरूरी था। ब्लैक मनी रख धन कुबेर परेशान हैं और चिल्ला रहे हैं।