{"_id":"57c1ebdc4f1c1b8364d4f105","slug":"bjp-religion-caste-politics-that-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा धर्म, सपा करती जाति की राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा धर्म, सपा करती जाति की राजनीति
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 28 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में मंडल प्रभारी व पूर्व मंत्री नंदगोपाल नंदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा धर्म की और सपा जाति के नाम पर राजनीति कर रही है। लोकसभा चुनाव में झूठे वायदे कर बीजेपी ने दिल्ली की कुर्सी हासिल की है। दो साल के कार्यकाल में सच जनता के सामने है। यह बातें शनिवार को कांग्रेस के इलाहाबाद मंडल प्रभारी व पूर्व मंत्री नंदगोपाल गुप्त नंदी ने कही।
विज्ञापन
आईटीआई रोड स्थित गेस्ट हाउस में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा हुई। इसमें 10 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व में होने वाली यात्रा को सफल बनाने की अपील की गई। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा और सपा एक ही पहलू के दो सिक्के हैं। बिहार के विधानसभा चुनाव में भाजपा के इशारे पर ही सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव तीसरे मोर्चा से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के निर्देश पर उन्हें इलाहाबाद मंडल का प्रभारी बनाया गया है। जिला कमेटी की रिपोर्ट और बिना किसी दबाव के विधानसभा के प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। चुनाव की तैयारी में सभी कार्यकर्ता अभी से लग जाएं। कांग्रेस पार्टी ही सभी जाति, धर्म के लोगों को बराबर का सम्मान देती है।
विज्ञापन
भाजपा और सपा जाति, धर्म के दंगे कराती हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, रियासत अली, इं.पीरजादा कासिम, राजेंद्र लोधी, जिला महासचिव पवन सविता, शिवकुमार पांडेय, नीतू मिश्रा, स्वरूपराज सिंह जूली, एसपी तिवारी, पुत्तन मिश्रा, अनीशा, असलम, वंदना शुक्ला, शिव सिंह यादव, महेंद्र द्विवेदी, राजन तिवारी, जयकरन सिंह पटेल, एसपी तिवारी, लल्लू लाल गुप्ता मौजूद रहे।
उधर, खागा विधानसभा क्षेत्र के इस्कुरी गांव के हाईवे पर शनिवार को इलाहाबाद मंडल प्रभारी व पूर्व मंत्री नंदगोपाल गुप्त नंदी का कांग्रेसियों ने रोककर स्वागत किया। अगुवाई कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश कोरी ने की। इसके बाद काफिले में सभी कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में भाग लेने वाहनों से साथ आए। इस दौरान विनयपाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रवण कुमार गौड़, हरीओम, शत्रुघ्न, नरेश कुमार, राहुल गौतम भी मौजूद रहे।