फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP members raised their voice to correct the issues

भाजपाइयों ने समस्याओं के निराकरण को उठाई आवाज

Thu, 04 Aug 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 04 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
BJP members raised their voice to correct the issues
एसडीएम को ज्ञापन देते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
नगर की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराने को लेकर भाजपाइयों ने आवाज उठाई है। एसडीएम बिंदकी क ो सात सूत्री ज्ञापन देकर समस्या समाधान न होने पर धरना, प्रदर्र्शन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन



बुधवार को भरतीय जनता पार्टी मंडल बिंदकी के नगर अध्यक्ष दिनेश तिवारी, पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल, सभासद रामजी गुप्ता, मधुराज विश्वकर्मा, हरिशंकर, अनिल त्यागी, सुल्तान सिंह, सुनील तिवारी, शिवांशू श्रीवास्तव, अशोेक कपाड़िया, विभोर द्विवेदी आदि ने एसडीएम जेएन सचान को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



ज्ञापन में नगर से ओवरलोड भारी वाहनों के चलने पर रोेक लगाने, मुख्य मार्गों के गड्ढे ठीक कराने, नगर वासियों को शतप्रतिशत  खाद्यान्न व मिट्टी का तेल दिलाने, जलभराव की समस्या से निजात दिलाने, चेयरमैन के कार्यकाल में पक्के तालाब के सुंदरीकरण में घोटाले की जांच कराने, नगर के मुख्य चौराहों से टेंपो, टैक्सी के स्टैंड हटवाने, सीएचसी बिंदकी की बदहाल व्यवस्था ठीक कराने, नगर पालिका, तहसील, अस्पताल, पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने आदि मांगों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed