फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP leaders said police cordon girl

भाजपा नेत्रियों ने घेरा महिला थाना

Fri, 15 Jul 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders said police cordon girl
महिला थाने में प्रदर्शन करती भाजपा महिला कार्यकत्रियां। - फोटो : अमर उजाला
बढ़ते अपराध और अपराधियों पर कार्रवाई न होने से नाराज भाजपाइयों का प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने महिला थाने में प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमा सिंह राठौर के नेतृत्व में महिलाएं थाने पहुंची। एक घंटे तक महिला कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी साहू, सुधा मौर्या, नीलिमा सिंह चौहान, उर्मिला मिश्रा, गायत्री सिंह, किरन सिंह समेत 50 महिलाएं रहीं।
विज्ञापन




भाजपाइयों ने थाने के सामने किया प्रदर्शन- खागा। किशनपुर थाना के सामने भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे भाजपा नेता चंद्रभान पासवान के साथ कार्यकर्ता थाने पहुंचे और प्रभावी प्रदर्शन किया। इस मौके पर अरविंद मिश्र, रामराज सिंह, सुरेंद्र सोनकर, सुशील रहे।
विज्ञापन





कल्यानपुर में फ्लाप, जहानाबाद में टॉप- चौडगरा(बिंदकी)। भाजपा के थानों में चल रहे धरना प्रदर्शन के क्रम में कल्यानपुर थाने में रमाकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया धरना प्रदर्शन फ्लाप साबित हुआ। वहीं जहानाबाद थाने में किया गया धरना प्रदर्शन टॉप रहा। कल्यानपुर थाने का घेराव व धरना प्रदर्शन करने के लिए विधायक विक्रम सिंह, प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल, देवाशीष पटेल की अगुवाई में गोपालगंज इंटर कालेज से पहुंचे आधा सैकड़ा भाजपाइयों को थानाध्यक्ष एके सिंह ने पेड़ के नीचे बैठने की जगह बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन



धरनास्थल पर भाजपाइयों ने बढ़ते अपराध पर खाकी को निशाने पर रखा। इस अवसर पर राम प्रताप, रामकिशोर, किशन पाल, अरुण शुक्ला, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, नकुल पटेल, संतोष गुप्ता, रोहित चौहान, सोमवती निषाद मौजूद रहे।



दूसरी ओर भाजपा नेता रमाकांत वर्मा, कैलाश, अवधेश मिश्रा, जयंती वर्मा की अगुवाई में भाजपाई नारेबाजी करते हुए थाने के अंदर घुस गए। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर राजेश बाजपेई, इंद्रपाल गुप्ता, सुभाष शुक्ला, वीके साहू, श्यामलाल, राजेश सचान आदि ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed