फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP leader Rinku, accused in the shooting incident, sent to Kanpur Jail.

Fatehpur News: गोलीकांड के आरोपी भाजपा नेता रिंकू को कानपुर जेल भेजा

Wed, 07 Oct 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Rinku, accused in the shooting incident, sent to Kanpur Jail.
फतेहपुर। गोलीकांड के आरोपी जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता रिंकू लोहारी को फतेहपुर जिला कारागार से कानपुर महानगर जेल स्थानांतरित किया गया है। मंगलवार को प्रशासनिक निर्देशों पर यह कार्रवाई हुई। इसका उद्देश्य जेल से अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।
विज्ञापन


रिंकू लोहारी पर 24 सितंबर को हसवा कस्बे में भूमि पर कब्जे की कोशिश का आरोप है। इस दौरान आठ से अधिक राउंड फायरिंग की बात सामने आई थी। पुलिस ने रिंकू लोहारी समेत दीपू पटेल, गुड्डू पटेल, शिव कुमार, गजानन मिश्रा, बलराम मिश्रा पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की। आरोपियों की सेशन कोर्ट से जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है। पुलिस और प्रशासन ने रिंकू लोहारी पर जेल से भी अवैध गतिविधियां संचालित करने की आशंका जताई थी। जेल अधीक्षक नागेश सिंह ने बताया कि रिंकू लोहारी को मंगलवार को जिला कारागार से कानपुर स्थानांतरित किया गया है। रायबरेली के दो आरोपियों को फतेहपुर जिला कारागार लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed